टोंक : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट का सिलसिला जारी, 8 नए केस जबकि 12 रिकवर

By: Ankur Sun, 06 June 2021 09:09:06

टोंक : कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट का सिलसिला जारी, 8 नए केस जबकि 12 रिकवर

जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में गिरावट लगातार देखी जा रही हैं जहां संक्रमितों का आंकड़ा इकाई अंक में आने लगा हैं। शनिवार को जिले में आठ नए केस सामने आए, वहीं 12 रिकवर भी हुए है। इसमें 11 केस होम आइसोलेशन में तथा 1 केस अस्पताल में ठीक हुआ है। वर्तमान में पॉजिटिव एक्टिव केस जिलेभर में 73 रह गए हैं। इसमें 60 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इसमें 18 की स्थिति सामान्य है। इसमें 35 ऑक्सीजन पर है, 2 वेंटिलेटर पर एवं 5 आइसीयू में भर्ती है। वहीं राहत की बात ये हैं कि टोडारायसिंह, निवाई, मालपुरा, उनियारा में एक भी केस सामने नहीं आया है। शनिवार को देवली में दो, टोंक शहर व टोंक ग्रामीण में 3 -3 केस सामने आए हैं।

राजस्थान में नियंत्रण की ओर बढ़ रहा कोरोना, हजार से कम मिले संक्रमित और हुई 32 मौत

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होते हुए नियंत्रण की ओर बढ़ता जा रहा हैं। शनिवार को 66 दिन बाद कोरोना के 942 नए मरीज मिले हैं। 31 मार्च के बाद यह पहला ऐसा दिन है, जब मरीजों की संख्या एक हजार से भी कम रही। इसके अलावा 16 अप्रैल के बाद सबसे कम 32 मौतें हुई। सबसे बड़ी राहत यह है कि दूसरी लहर में पहली बार 16 जिलों में किसी की मौत नहीं हुई। यही पॉजिटिव दर भी 1.74% रही। प्रदेश में 24 घंटे के दौरान 53,944 सैंपल लिए गए और 942 रोगी मिले। राज्य में शनिवार को कुल 3,364 मरीज रिकवर हुए और रिकवरी दर बढ़कर 96.80% हो गई है। अब प्रदेश में एक्टिव केस भी घटकर 21,550 हो गए हैं। प्रदेश के 18 जिलों में एक्टिव रोगियों की संख्या अब 500 से कम रह गई है।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर : थमने लगा कोरोना संक्रमितो की मौत का सिलसिला, 60 नए पॉजिटिव और एक ने गंवाई जान

# राजस्थान में कोरोना घटा तो ब्लैक फंगस ने बढ़ाई मुसीबतें, तीन गुनी रफ्तार से प्रदेश में हुए 2460 रोगी

# भरतपुर : 97 प्रतिशत तक पहुंच गई रिकवरी रेट, अब 337 ही रह गए एक्टिव केस

# श्रीगंगानगर : सुधर रहे कोरोना संक्रमण के हालात, 21 नए संक्रमितो के सामने 99 रोगी हुए रिकवर

# उदयपुर : नए केसों में गिरावट के साथ घटा मौतों का आंकड़ा, 1 प्रतिशत से नीचे आ चुकी संक्रमित दर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com